फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: निवेश के नाम पर जालसाजी करने वाले छह साइबर ठग गिरफ्तार

Sun, 07 Dec 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। निवेश के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ऊंचाहार के एक बैंक खाते में दो माह में 8.27 लाख रुपये की संदिग्ध लेनदेन की गई। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के वित्तीय खुफिया इकाई एफआईयू पोर्टल से उपलब्ध संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने छह आरोपियों के विरुद्ध ऊंचाहार कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपियों में बस्ती जिले का भी एक शातिर शामिल है।
विज्ञापन


बैंक खाता रैयापुर मजरे कोटिया चित्रा गांव निवासी नितेश कुमार के नाम पर है। खाते में 20 जनवरी से 29 फरवरी 2024 के बीच 8.27 लाख रुपये जमा किए गए और कुछ दिन में ही पैसे निकाल भी लिए गए। इन धनराशि की देश के छह राज्यों में लेनदेन हुई। वित्त मंत्रालय की सूचना के बाद रायबरेली साइबर क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की। खाताधारक नितेश से पूछताछ में पता चला कि उसे कुछ पैसों की जरूरत थी।

इस पर उसने गांव के नकुल जायसवाल से कोई काम दिलाने के लिए कहा। नकुल ने उससे अपना बैंक खाता खुलवाकर महराजगंज कस्बा निवासी अर्णव गुप्ता को पूरी जानकारी देने व पैसों के ट्रांजक्शन का दो प्रतिशत उसे वापस दिलाने के लिए कहा। इस तरह नितेश इस फ्रॉड का हिस्सेदार बन गया।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी लोगों को योजनाओं में निवेश करने का झांसा देकर पैसा खाते में मंगाते थे। इस तरह पूरा नेटवर्क चल रहा था। जांच में पता चला कि नितेश, नकुल व अर्णव गुप्ता के साथ ऊंचाहार के अरखा गांव निवासी शुभम व बस्ती जिले के कप्तानगंज निवासी विशाल निषाद निवेश के नाम पर जालसाजी कर रहे हैं।

प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम अजय सिंह तोमर ने बताया कि एफआई दर्ज की गई है। सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि साइबर फ्रॉड में शामिल छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें