फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एनीमिया का खतरा थमा, आयरन इंजेक्शन की मांग बढ़ी

Sun, 07 Dec 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में एनीमिया बड़ी समस्या है। इससे निपटने के लिए सलोन सीएचसी में सफल प्रयास किया गया। आठ माह में सुक्रोज इंजेक्शन की डिमांड तीन गुना से अधिक बढ़ गई है। इसके सकारात्मक परिणाम आने के बाद सीएमओ ने सभी सीएचसी में एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं को सुक्रोज आयरन इंजेक्शन चढ़ाने के निर्देश दिए हैं, जिससे एनीमिया से जच्चा-बच्चा को बचाया जा सके।
विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि गंभीर एनीमिया से ग्रसित होने के बावजूद बहुत कम गर्भवती महिलाएं ही आयरन सुक्रोज ले पा रही हैं। सलोन सीएचसी में सितंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच सिर्फ 70 डोज ही चढ़ पाईं। जागरूकता की कमी, काउंसिलिंग का अभाव और एनीमिया प्रबंधन के लिए समुचित स्थान या व्यवस्था न होने के कारण समस्या देखने को मिली।

इन समस्याओं को दूर करके आयरन इंजेक्शन का प्रयोग तेज किया गया तो पिछले आठ माह में 263 डोज आयरन इंजेक्शन एनीमिया से ग्रसित महिलाओं में चढ़ाए गए। सलोन में सफलता मिलने के बाद सभी सीएचसी को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सीएचसी सलोन में मातृ एनीमिया प्रबंधन में सुधार हुआ है। तीन अन्य सीएचसी ऊंचाहार, लालगंज और बछरावां पर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। आयरन सुक्रोज की उपलब्धता और नियमित सेवा यह दर्शाती है कि टीम वर्क और मॉनिटरिंग का सीधा लाभ गर्भवती महिलाओं को मिल रहा है।
विज्ञापन

- डॉ. नवीनचंद्रा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें