फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: क्लब फुट के छह बच्चों के पैरों की हुई सर्जरी

Fri, 11 Jul 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में क्लब फुट के जन्मजात दोष के छह बच्चों के पैरों का सफल ऑपरेशन किया गया। हड्डी रोग विभाग के चिकित्सक डॉ. पीके पाल की टीम ने बच्चों के टेढ़े पैर को ठीक करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व अनुष्का फाउंडेशन संयुक्त तत्वावधान से जिला चिकित्सालय में प्रत्येक बुधवार को क्लब फुट क्लिनिक का संचालन होता है। क्लीनिक में आने वाले बच्चों का चयन करके उनका ऑपरेशन किया जाता है। वर्तमान समय में जिला अस्पताल में 330 ऐसे बच्चों का इलाज चल रहा।

चिकित्सक के अलावा शिवाकांत मौर्य, दिलीप धर दुबे बच्चों को चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराते हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में छह बच्चों के पैर के क्लब फुट का ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि योजना के तहत प्रत्येक बुधवार को क्लब फुट क्लीनिक का आयोजन हड्डी रोग विभाग में कराया जाता है। चयनित बच्चों का अगले ही दिन ऑपरेशन किया जाता है। अस्पताल में योजना को प्रभावी ढंग से संचालित कराने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें