फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

Fri, 11 Jul 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गुरु पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को डलमऊ, ऊंचाहर गोकना व सरेनी के गेगासों व रालपुल स्थित विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के जयघोष के साथ गंगा स्नान किया। स्नान के बाद मंदिरों में पूजन अर्चन किया। इसके बाद पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर परिवार के कल्याण की कामना की।
विज्ञापन


डलमऊ के 14 गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। सनातन धर्मपीठ में प्रतापगढ, इलाहाबाद, लखनऊ, पंजाब के जालंधर, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र आदि प्रदेशों से आए अनुयायियों ने अपने गुरु महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद गिरि की पूजा कर आरती उतारी और आशीर्वाद लिया। इस दौरान मठ परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया गया।

भंडारा सुबह आठ बजे शुरू हुआ जो शाम चार बजे तक अनवरत चलता रहा। गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महामंडलेश्वर ने कहा कि गुरु ज्ञान के बिना मोक्ष की प्राप्ति असंभव है। गुरु ही शांति प्राप्ति का एक मात्र साधन है। आज के दिन सभी को अपने गुरुजन का सम्मान व पूजन करना चाहिए।
विज्ञापन



कथक कलाकार ने बांधा समा
सनातन धर्म पीठ परिसर में कथक कलाकार अयोध्या प्रसाद मिश्र ने भक्ति गीतों के माध्यम से लोगों का मन मोहा। बड़ी संख्या में लोग नृत्य देखने के लिए कई घंटे जमे रहे। इस दौरान सनातन धर्म वीर के स्वामी दिव्यानंद गिरि, स्वामी राम चैतन्य गिरि, सुधाकर शास्त्री, सूरज शास्त्री, अभय शास्त्री मौजूद रहे।




धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव
नसीराबाद। पूरे पंडित मजरे बभनपुर गांव में गुरु पूर्णिमा पर भव्य महोत्सव आयोजन किया गया। कथा वाचक मुकेश आनंद महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। उन्होंने कहा कि गुरु केवल ज्ञान का स्रोत नहीं होता, बल्कि गुरु जीवन की नैतिक दिशा, चरित्र निर्माण और आत्मा के मूल्य भी उजागर करता है। इस दौरान लोगों ने कथा वाचक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक अशोक कुमार, विजय मिश्र, दिनेश सिंह, अनिरुद्ध सिंह, चैतन्य सिंह भदौरिया, आदित्य पांडेय, प्रदीप सिंह, अनुराग द्विवेदी, मनीष श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, पवन कुमार मिश्र, मनोज द्विवेदी व राहुल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें