फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्जी से शादी रचाने पर आठ साल बाद बहन को दी ये खौफनाक सजा, मचा हड़कंप

Tue, 03 Sep 2019 04:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
1 of 5
अंजू (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात भागकर शादी रचाने पर बहन को बैट से पीट-पीटकर मार डाला। चचेरे भाई ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब बहन खेत की तरफ गई थी। ऑनर किलिंग की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी पर एसपी स्वप्निल ममगाई घटनास्थल पर पहुंचे और पड़ताल की। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 
विज्ञापन

2 of 5
जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
सलोन कोतवाली के करहिया चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पूरे इछवापुर गढ़ी इस्लाम नगर निवासी राजेंद्र वर्मा की 23 वर्षीय पुत्री अंजू आठ वर्ष पूर्व गांव के ही संदीप सरोज के साथ भाग गई थी। कुछ दिन बाद दोनों कोर्ट मैरिज कर ली और लुधियाना में किराये के मकान में रहने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
करीब एक वर्ष पूर्व दोनों प्रेमी जोड़े गांव में आकर रहने लगे। सोमवार रात अंजू गांव की कुछ महिलाओं के साथ कलकही बाग में गई थी। इसी बीच विवाहिता का चचेरा भाई पंकज वर्मा वहां पर पहुंच गया और चचेरी बहन को क्रिकेट के बैट से पीट-पीट कर मार डाला।

4 of 5
जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
वही विवाहिता की हत्या की चश्मदीद महिलाएं मौके से जान बचाकर भाग निकली। ऑनर किलिंग की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुँच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली प्रभारी रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि परिवारीजनों के मुताबिक मृतका का चचेरा भाई पंकज काफी दिनों से उल्टी सीधी हरकतें कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें