फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: साहब, मृत दिखाकर सूची से कटवा दिया राशन कार्ड

Tue, 07 Jul 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की लगी भीड़।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले की लालगंज, सदर, ऊंचाहार, सलोन, महराजगंज तहसील में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में पीड़ित अपनी फरियाद अधिकारियों को सुनाने के लिए पहुंचे। इस दौरान 308 शिकायतें दर्ज हुईं, इसमें से 42 मामलों को पक्षकारों की सहमति के आधार पर मौके पर निस्तारित किया गया। लालगंज में डीएम सरनीत कौर ब्रोका और एसपी रवी कुमार ने पीड़ितों की शिकायतों को सुना।
विज्ञापन


बकुलिहा सेमरी चौराहा निवासी सोहनलाल ने बताया कि साहब उनका नाम राशन कार्ड की सूची से काट दिया गया है। जानकारी करने पर कोटेदार ने उन्हें मृत घोषित होने की बात बताई। पीड़ित ने राशन कार्ड में दोबारा नाम जुड़वाने की मांग की। समाधान दिवस में अपनी बारी का इंतजार करने के लिए बड़ी संख्या में फरियादी लाइन में खड़े दिखाई दिए। डीएम ने पीड़ितों की शिकायतों को समयबद्ध स्तर पर पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारित कराने का निर्देश दिया।

लालगंज में समाधान दिवस में 148 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 20 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को निस्तारित करने का निर्देश दिया। सपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा, सीओ सुजीत राय, एसडीओ शिवम वर्मा, ईओ राजभान शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन


महराजगंज में एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम ने लोगों की समस्या सुनीं। डलमऊ में 33 में सात शिकायतों का निस्तारण किया गया। सदर में 25 शिकायतों में पांच का निस्तारण किया गया। ऊंचाहार में 29 में तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। सलोन में 34 में दो शिकायतों का निस्तारण किया गया।


पति घर में रखने से कर रहा इंकार
लालगंज। सातनपुर निवासी सुमन कश्यप ने बताया कि उन्होंने प्रेम विवाह किया था। अब पति उन्हें अपने साथ नहीं रख रहा है। प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी ने मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया है।


कनेक्शन कटने के बाद भी चार लाख का बिल
महराजगंज। पुरासी गांव निवासी मायादेवी ने ने बताया कि 2013 में उनके ऊपर 26,389 रुपये का बिजली बिल बकाया था। बकाये पर कनेक्शन काट दिया गया। इसके बावजूद बराबर बिजली का बिल दिया जा रहा है। अब उसे चार लाख का बकायेदार बना दिया गया है। लगातार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।


रास्ते पर जबरन कर लिया कब्जा
डलमऊ। तहसील क्षेत्र के घुरुवारा ग्राम निवासी आमना बीबी ने बताया कि आबादी की भूमि पर आने-जाने का रास्ता है। इस पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इससे गांव के लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा। बताया कि इसके पहले भी उसने से कई बार समाधान दिवस में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें