फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ प्रतियागता में जवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल (आईटीबीपी) की 46वीं वाहिनी की ओर से शनिवार को दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। इसमें आईटीबीपी के 30 से 45 वर्ष के जवानों ने प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम भारत सरकार की ओर से 15 अगस्त से दो अक्तूबर तक चलाए गए इंडिया मूवमेंट के तहत कराया जा रहा है। 16 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ वाहिनी के सेनानी अभिजीत ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

कमान अधिकारी आनंद कुमार ने सभी अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सिपाही कामले दीपक और द्वितीय स्थान पर उप निरीक्षक संदीप कुमार तथा तृतीय स्थान पर सिपाही राम जनक राम रहे। इस मौके पर वाहिनी के अधिकारी शिवपाल सिंह, जय कुमार द्विवेदी, अजय पाल सिंह, ओमपाल सिंह व संत वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें