फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने में शिक्षकों ने भरी हुंकार, सरकार को कोसा

Thu, 04 Feb 2016 12:15 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को विकास भवन में मांगों को लेकर धरना दिया। शिक्षकों ने जमकर प्रदर्शन किया और सरकार को कोसा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। धरने में संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना का बहाल किया जाए। जिससे शिक्षकों को उनका अधिकार मिल सके।

जिला मंत्री मुकेश द्विवेदी ने कहा कि छठे वेतनमान के आने के बाद प्रदेश के अन्य कर्मचारियों को सामूहिक बीमा की बीमित धनराशि में वृद्धि हो गई है।

लेकिन शिक्षकों को इसका लाभ नहीं मिला है। संरक्षक बृजेंद्र शरण श्रीवास्तव ने कहा कि स्कूलों में दूध वितरण का कार्य किसी एजेंसी से कराया जाए।

जिससे योजना सही तरीके से चल सके। प्रतिदिन बच्चों की संख्या को एसएमएस के माध्यम से भेजने की व्यवस्था को भी बंद कराया जाए।

बृजेंद्र राठौर, महेंद्र यादव ने कहा कि मृतक आश्रितों की नियुक्ति में परिवर्तन किया जाए। नियुक्ति सहायक अध्यापकों के पद पर की जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को लेकर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाए। आखिर में एसडीएम सदर को ज्ञापन दिया। धरने में आशुतोष शुक्ला, चंद्रमणि बाजपेयी, राकेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें