फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेता को स्वाइन फ्लू

Thu, 04 Feb 2016 12:06 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। शहर के राना नगर निवासी व व्यापारी नेता में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। रोगी को एसजीपीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू का रोगी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अमर नगर, सम्राट नगर और फिरोज गांधी कॉलोनी पहुंचकर सगे संबंधियों की जांच की।

बेटा व एक महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर सैंपल जांच के लिए पीजीआई भेजा गया है। शहर के राना नगर निवासी व व्यापारी नेता को तेज बुखार, गले में दर्द के साथ ही सांसे बढ़ने की शिकायत पर एसजीपीजीआई लखनऊ ले जाकर जांच कराई गई तो स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


नेता को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। बुधवार को सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार यादव के निर्देश पर डॉ. बीरबल की टीम ने अमर नगर, सम्राट नगर और फिरोज गांधी कॉलोनी में व्यापारी नेता के सगे संबंधियों के घर पहुंचकर जांच की।

व्यापारी नेता के बेटे व एक अन्य महिला में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षण मिलने पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। घरों में ही दोनों संदिग्ध रोगियों को आइशोलेट किया गया है।

डॉक्टरों के अनुसार स्वाइन फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं है। अगर मरीज को तेज बुखार हो और खांसी के साथ ही गले में दर्द होने के साथ ही सांसें तेज हो गई हों तो ऐसी स्थिति में रोगी में स्वाइन फ्लू की आशंका है।
विज्ञापन


इसकी चपेट में आने पर बदन भी दर्द करने के साथ अकड़ने लगता है। नाक से खून भी आ सकता है। ऐसे में स्वयं कोई उपचार न करें। चिकित्सक से तत्काल सलाह लें।

यदि कई दिनों तक समस्या रहे तो जिला अस्पताल पहुंचकर इसकी जांच कराने के लिए सैंपल दें। समय से इलाज शुरू होने पर जान बचाई जा सकती है।

सीएमओ डॉ. राकेश कुमार यादव ने बताया कि एसजीपीजीआई में जांच में अमर नगर के एक व्यक्ति में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

जानकारी मिलने पर रोगी के सगे संबंधियों की जांच टीम भेजकर कराई गई। बेटे व एक अन्य महिला में लक्षण मिलने पर सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें