फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा बिक्री के दौरान दुकानदार बरतें सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिस लाइंस परिसर में बुधवार को पटाखा दुकानदारों को पटाखा बिक्री के दौरान सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही सरकार की गाइड लाइन से अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि एक दुकान से दूसरी दुकान की दूरी लगभग तीन मीटर रहेगी।
विज्ञापन

दुकान टीनशेड से निर्मित होगी। दुकान के अंदर किसी ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग नहीं किया जाएगा। 18 वर्ष से कम आयु के बालक दुकान में नहीं रहेंगे। अग्निशमन व्यवस्था के तहत फायर सिलेंडर, पानी का ड्रम, बालू की बोरी रखी जाएगी। इस मौके पर मुख्य जिला अग्निशमन अधिकारी राजीव पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें