रायबरेली। जायस कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम कार की टक्कर से एक दुकानदार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे खफा ग्रामीणों ने रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे जाम करने का प्रयास किया। इसके पहले क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया।
मुबारकपुर मखेतिया गांव निवासी राजाराम (50) रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर बहादुरपुर स्थित राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान के पास चाय की दुकान खोले था। मंगलवार को दशहरा होने के कारण राजाराम ने प्रतिदिन की अपेक्षा पहले ही दुकान बंद करके कमलेश (27) के साथ बाइक से घर जा रहा था।
मुखेतिया गांव के मोड़ पर जायस की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें राजाराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चालक कार को लेकर रायबरेली की ओर भागा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमाकांत प्रजापति ने ओदारी चौराहे के पास कार को पकड़ लिया।
इधर घटना स्थल पर ग्रामीणों ने पहुंच हंगामा करने लगे। हाईवे जाम करने का प्रयास किया। तब तक पीएससी बल के साथ सीओ तिलोई राजकुमार सिंह पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शंात कराया। घायल कमलेश को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। राजाराम की मौत से पत्नी मालती समेत अन्य परिवारीजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
घटना की जानकारी होने पर एएसपी अमेठी दयाराम सरोज व एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने घटनास्थल का जायजा लिया और कार्रवाई के निर्देश दिए। भदोखर थाना क्षेत्र में बुधवार को कार की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। अकोरिहा मजरे बषाढ़ गांव निवासी दर्शन पासी (55) साइकिल से किसी काम से कहीं जा रहा था।
बषाढ़ चौराहे पर रायबरेली की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों व पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई। एसओ ब्रजमोहन सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
रायबरेली मार्ग पर फायर ब्रिगेड के निकट एक ढाबे के पास साइकिल से घर जा रहे जमुवावां गांव निवासी एक बुजुर्ग की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। रघुनंदन तिवारी पान की लाला ढाबा के निकट पान की दुकान है। वह शाम को दुकान बंद करके साइकिल से घर जा रहे थे तभी बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।
उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार राजकुमार व उसका पुत्र मनोज निवासी गण महेश नगर भी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।