रायबरेली। बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के तत्वावधान में जिला कबड्डी संघ रायबरेली की ओर से 43वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का सोमवार को आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि सरेनी विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कार्यक्रम की शुरुवात की। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी हुई प्रतिभाओं को पहचाने एवं निखारने का जो कार्य रायबरेली कबड्डी एसोसियेशन कर रहा है।
उन्होंने खिलाड़ियों से आवाहन किया कि वे सोशल मीडिया के नशे से दूरी बनाये, जिससे उनकी क्षमता का विकास हो सके। उप कबड्डी एसोसियेशन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्होंने कबड्डी की मैट को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
कबड्डी चैम्पियनशिप में 10 जनपदों की टीम ने प्रतिभाग किया। पहला मैच मिर्जापुर ने 39 अंक लेकर और दूसरा मैच वाराणसी ने 33 अंक प्राप्त कर जीत लिया।
आयोजन अध्यक्ष गौरव अवस्थी व आयोजन सचिव सुनील कुमार सिंह व जिला कबड्डी संध के अध्यक्ष शिव सुंदर शुक्ल ने मुख्य अतिथि विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह व विशिष्ट अतिथि जीतलाल सैनी, उपजिलाधिकारी लालगंज को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कबड्डी चैम्पियनशिप में 10 जनपदों की टीम ने प्रतिभाग किया। पहला मैच चंदौली और मिर्जापुर के बीच खेला गया। जिसमें मिर्जापुर ने 39 अंक लेकर विजय प्राप्त की। दूसरे मैच में वाराणसी ने 33 अंक प्राप्त कर सोनभद्र को पछाड़ा।
उप्र कबड्डी संघ के पर्यवेक्षक के रूप में पीके पाण्डेय व अकरम मौजूद रहे। निर्णायक एवं मैच रेफरी की भूमिका राम मनोहर, मनोज सिंह, विहारी राम पाल, सत्य प्रकाश, सुरेश, जयशंकर पाण्डेय, ओपी सिंह ने निभायी।
इस अवसर पर शांतनु सिंह, हिमाशु तिवारी, डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र त्रिवेदी, अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरव अवस्थी व संचालन अश्वनी कुमार शुक्ल ने किया।
जिला कबड्डी संध के सचिव एमएल साहू ने आंगुतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच कल दोपहर 12 बजे खेला जायेगा।