फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखा घुमाते समय लगा करंट, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। पूरे बैसन मजरे सरेनी गांव में एक युवक करंट की चपेट में आ गया। वह कमरे में रखे पंखे को घुमा रहा था। तभी करंट के झटके से वह जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव निवासी श्यामलाल (25) घर पर रहकर खेती करता था। बुधवार सुबह वह अपने कमरे में चल रहे पंखे को घुमा रहा था। इस दौरान वह पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आ गया।
करंट लगते ही वह अचेत होकर गिर पड़ा। उस समयघर वालों को जानकारी नहीं हुई। कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी हुई तो उसे लेकर रोहनिया सीएचसी पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें