फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स में अनुभव और शैलेंद्र ने जीते पदक

Sat, 17 Dec 2016 11:45 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
नई दिल्ली के जामिया मिलिया स्पोर्टस काम्प्लेक्स में द्वितीय वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स काउंसिल गेम्स के पुरस्कार वितरण के दौरान पदक विजेता व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के लाडलों ने खेल में एक बार फिर विश्व स्तर पर दमखम का प्रदर्शन किया। 11 से 15 दिसंबर तक नई दिल्ली के जामिया मिलिया स्पोर्टस काम्प्लेक्स में हुए द्वितीय वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स काउंसिल गेम्स में जिले के अनुभव सिंह और शैलेंद्र ने पदक जीत जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन


वहीं किक बॉक्सिंग में पीएन शुक्ला को जिले का पहला अंतर्राष्ट्रीय रेफरी बनने का गौरव प्राप्त हुआ। गेम्स में ऊंचाहार तहसील के अरखा गांव निवासी अनुभव सिंह ने 65 किग्रा भार वर्ग सेमी कान्टेक्ट इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।

वहीं राजकीय कॉलोनी के शैलेंद्र कुमार ने 50 किग्रा फुल कान्टेक्ट इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा रॉयन इंटर नेशनल स्कूल के शारीरिक शिक्षक पीएन शुक्ला ने लाइट कान्टेक्ट और सेमी कान्टेक्ट इवेंट में रेफरी की भूमिका निभाकर अंतरराष्ट्रीय कॅरिअर की शुरुआत की।
विज्ञापन


इस सफलता पर उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नसीरूद्दीन, महासचिव संतोष कुमार राव, रायबरेली किक बॉक्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा, सुरेश यादव आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें