फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचपन हजार पाता हूं.. तो पीता हूं

Fri, 16 Dec 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
नशे में बेसुध पड़े शिक्षक की मदद को पहुंचे पुलिस कर्मी उस समय अवाक रह गए जब नशेड़ी शिक्षक ने पूछते ही कहा कि 55000 रुपए पाता हूं तो पीता हूं तुम्हें क्या करना है। पुलिस उन्हें किसी तरह निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


मामला खीरों क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हरीपुर मिर्दहा के प्रधान शिक्षक विजय कुमार गुरुवार की रात करीब 9.10 बजे शराब के नशे में धुत होकर सड़क के किनारे पड़े थे। इसी बीच गस्त पर निकली पुलिस दल की नजर उन पर पड़ गई, उन्हें देखते ही पुलिस ने पहचान लिया। उस समय शिक्षक पूरी तरह बेसुध थे।

पुलिस कर्मी अस्पताल ले जाने के लिए उन्हें जीप में लादने लगे। तभी शिक्षक को थोड़ा होश आया इस पर पुलिस वालों ने उनसे पूछा कि आप शिक्षक हो इतना अधिक क्यों पीते हो इस पर शिक्षक का जवाब था कि 55000 रुपए तनख्वाह पाता हूं तो पीता हूं।
विज्ञापन


यह सुनकर पुलिस अवाक रह गई। विजय कुमार उन्नाव जनपद के पाटन तकिया के निवासी है। उन्हें पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा पर 2006 में नियुक्ति मिली थी। हाल ही में  पांच नवंबर 2016 को विभागीय पदोन्नति देकर  प्राथमिक विद्यालय हरीपुर मिर्दहा में प्रधानाध्यापक के रूप में तैनाती दी गई है। बताते हैं कि नशेबाजी के चलते शिक्षक पर कई बार कार्यवाई भी हो चुकी है ।  

थानाध्यक्ष खीरों अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक विजय कुमार गुरुवार की रात कस्बा खीरों में अतरहर मार्ग पर शराब के नशे में धुत पड़े हुये थे। गश्त करते समय नशे में धुत मिले शिक्षक विजय कुमार को सीएचसी खीरों में भर्ती कराया गया था। इस सबंध में डाक्टर यूसी वर्मा ने बताया कि समय रहते इन्हें अस्पताल लाया गया नहीं तो ठंड के कारण कोई भी अप्रिय घटना हो सकती थी। 

खंड शिक्षाधिकारी रवी कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में कई बार अनुपस्थित पाये गए शिक्षक विजय कुमार का वेतन काटा जा चुका है । पुन: निरीक्षण में लगातार दो दिन से विद्यालय नहीं आने के कारण उन्हें अनुपस्थित कर विभागीय कार्यवाही की जा रही है । प्रधान शिक्षक को नोटिस जारी किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें