ऊंचाहार। हरिओम वाल्मीकि हत्याकांड के आरोपी विजय मौर्य को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। वह बाहरपुर गांव का निवासी है। इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों को जमानत मिली है। इससे पहले शिव प्रसाद अग्रहरि, विपिन मौर्य उर्फ अनुज कुमार, सुरेश कुमार, हेमंत मौर्य उर्फ बड़े, जितेंद्र कुमार उर्फ लल्ली और आशीष कुमार को भी हाईकोर्ट ने जमानत दी थी। अभी घटना के 11 आरोपितों की जमानत होना बाकी है।
पुलिस ने इस मामले में कुल 19 आरोपियों को जेल भेजा था। न्यायालय में सभी के खिलाफ साक्ष्य के साथ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। आरोपी संदीप सिंह और 10 वर्षीय नितिन के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला। इस कारण उनका नाम आरोप पत्र से हटा दिया गया था।
फतेहपुर जिले के पूरे तुराबअली गांव निवासी हरिओम वाल्मीकि की हत्या एक अक्तूबर 2025 की रात हुई थी। डाड़ेपुर गांव के पास कुछ लोगों ने उन्हें चोर समझकर पकड़ा था। इसके बाद ईश्वरदासपुर रेलवे स्टेशन के पास पीट-पीटकर उनकी जान ले ली गई थी। घटना के समय हरिओम अपनी ससुराल नई बस्ती के मजरे ऊंचाहार देहात जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में गहन जांच की थी।