फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ढाई करोड़ से होंगे विकास कार्य

Tue, 17 Mar 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राही ब्लॉक के गांवों में क्षेत्र पंचायत के तहत ढाई करोड़ से विकास कार्य कराए जाएंगे। ब्लॉक कार्यालय में सोमवार को कार्यों के लिए डाले गए टेंडर खोले गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। क्षेत्र पंचायत के तहत नाली निर्माण, इंटरलाॅकिंग कार्य के अलावा पेयजल आपूर्ति आदि कार्यों के लिए टेंडर डाले गए थे। टेंडर खोलने की सोमवार को प्रक्रिया होनी थी।
विज्ञापन


सुबह से राही ब्लॉक में टेंडर खोलने की प्रक्रिया शुरू कराई गई, जो शाम छह बजे तक चली। टेंडर प्रक्रिया के दौरान हंगामे की आशंका थी। ऐसे में सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। ब्लॉक के अधिकारियों ने बताया कि टेंडर खोल दिए गए हैं।

करीब ढाई करोड़ से होने वाले कार्यों के लिए टेंडर डाली गए थे। जल्द ही क्षेत्र में विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। इस मौके पर बीडीओ राही गौरी राठौर, एडीओ आईएसबी दिनेश चौधरी, सेमरा ग्राम प्रतिनिधि चंदन सिंह, गट्टू सिंह, उदय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें