फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घर व एक बीघा फसल राख, 12 मवेशी जिंदा जले

Mon, 11 Apr 2016 11:40 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार खीरों थाना क्षेत्र में आग लगने से जला मकान व मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग ब्लॉक क्षेत्रों में आग लगने से सात घर और एक बीघा फसल राख गई। इसमें करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ। आग से 12 मवेशियों की जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। 
विज्ञापन


खीरों प्रतिनिधि के अनुसार उसरहा मजरे गोनामऊ में सोमवार शाम बच्चूलाल, जागेश्वर, बजरंगी, श्रीपाल, परमेश्वर, राम सजीवन के घरों के लोग खेतों में काम करने गए थे। इसी दौरान बच्चूलाल के घर में आग लग गई। आसपास खेल रहे बच्चों ने जब घरों में आग लगी देखा तो चिल्लाना शुरू किया।

जब तक ग्रामीण दौड़कर आग बुझाते तब तक सभी के घरों का सामान और बच्चूलाल की 10 मुर्गियां जलकर राख हो गईं। पीड़ितों के अनुसार चार लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करके आग बुझाई।
विज्ञापन


सिंहपुर प्रतिनिधि के मुताबिक अमेठी जिले के सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के गोयन गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से वाजिद अली का घर जलकर राख हो गया। छप्पर के नीचे बंधी दो भैंसों की आग से जलकर मौत हो गई।

ग्रामीणों की मदद से बुझाई गई। करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र के कुबना गांव में आग लगने से एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। गांव निवासी गुट्टी पत्नी जगतपाल सिंह के खेत में अज्ञात कारण से आग लग गई। इससे एक बीघे गेहूं की फसल जल गई। क्षेत्रीय लेखपाल श्रीकांत पांडेय ने क्षति का आकलन किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें