फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बावरिया गिरोह की दो महिलाएं पति के साथ गिरफ्तार

Wed, 03 Dec 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बावरिया गिरोह के चार शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें दो महिलाएं और उनके पति शामिल हैं। यह सभी एक ही परिवार के हैं। यह लोग जिले में घूम-घूमकर टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से 45 हजार रुपये की नकदी और तीन मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ.यशवीर सिंह ने बताया कि बावरिया गिरोह में शामिल अपराधियों के शहर के गोरा बाजार स्थित मैदान में मौजूद होने की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना पर सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने टीम के साथ घेराबंदी करते हुए चार आरोपियों को मौके से पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में हरियाणा प्रांत के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कालोनी गुरुनानक पार्क निवासी मंजू, उसके पति जितेंद्र बावरिया, आदर्श नगर बल्लभगढ़ निवासी कृष्णा, उसके पति नीरज बावरिया शामिल हैं। उन्होंने एक ही परिवार का होने की बात कही है।
एसपी के अनुसार पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने बीती 24 नवंबर और बीते एक दिसंबर को दो महिलाओं के साथ टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दिया था। गिरोह में शामिल आरोपी ई रिक्शा में सफर करने वाली महिलाओं की गतिविधियों पर नजर रखते थे। जैसे ही उन्हें मौका मिलता है वह महिलाओं के साथ टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देते थे। एक जिले में घटनाओं को अंजाम देने के बाद वह दूसरे जिले में जाकर शरण ले लेते थे, ताकि पुलिस उन तक न पहुंच पाए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पकड़ी गई महिलाएं और उनके पति बावरिया गिरोह के सक्रिय सदस्य थे। वह यूपी के अलावा हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली में रहकर चेन स्नेचिंग और टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इससे पहले भी इस गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें