फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एआरपी के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू

Sun, 30 Nov 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के लिए रिक्त पदों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दो बार चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी सभी 95 पद नहीं भरे जा सके हैं। वर्तमान में 42 पद रिक्त हैं, जिन पर चयन के लिए परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों से 15 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन आने के बाद लिखित परीक्षा, माइक्रो टीचिंग, साक्षात्कार से गुजरने के बाद सफल अभ्यर्थियों का मेरिट के आधार पर चयन होगा।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के लिए प्रत्येक विकास क्षेत्र एवं नगर क्षेत्र में पांच एकेडमिक रिसोर्स पर्सन अलग-अलग विषयों के होने चाहिए। जिले में एक नगर क्षेत्र एवं 18 विकास क्षेत्र हैं। यानी कि हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन विषय के 19-19 एआरपी का चयन किया जाना है। पहले चरण की चयन प्रक्रिया में 31 अभ्यर्थी चयनित हुए तो रिक्त पदों के लिए दूसरी बार प्रक्रिया शुरू की गई। दूसरे चरण की चयन प्रक्रिया में भी महज 22 पद ही भरे जा सके हैं। इसीलिए अभी भी 42 पद रिक्त हैं।

रिक्त पदों में हिंदी विषय के 10, अंग्रेजी विषय के 13, विज्ञान विषय के आठ, गणित विषय के चार और सामाजिक अध्ययन विषय के सात पद शामिल हैं। विभाग का प्रयास होगा कि इस बार सभी रिक्त पद भर जाएं। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों से 15 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। वही शिक्षक आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास कम से कम पांच वर्ष का अनुभव हो और सेवानिवृत्ति में कम से कम 10 वर्ष की सेवा बाकी हो। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह का कहना है कि एआरपी के लिए रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन



तीन चरणों से गुजरने के बाद होगा चयन
एआरपी पद पर चयन के लिए अभ्यर्थियों को तीन चरणों से गुजरना होगा। जितने भी शिक्षक रिक्त पद के लिए आवेदन करेंगे, उनके आवेदन पत्रों का सत्यापन होने के बाद अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा, माइक्रो टीचिंग और साक्षात्कार में भाग लेना होगा। जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) दीपक कुमार का कहना है कि पहले चरण में लिखित परीक्षा कराई जाएगी, जो 60 अंकों की होगी।

लिखित परीक्षा के नतीजे आने के बाद सफल अभ्यर्थियों को माइक्रो टीचिंग में भाग लेना होगा, जो कि 30 अंक की रहेगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को तीसरे व अंतिम चरण यानी साक्षात्कार से गुजरना होगा, जिसके लिए 10 अंक निर्धारित हैं। तीनों ही चरणों में 60 फीसदी या इससे अधिक अंक अर्जित करने होंगे। अंतिम नतीजे आने के बाद यदि रिक्त पदों से ज्यादा अभ्यर्थी सफल होंगे तो वरीयता सूची के आधार पर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें