फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सुरक्षा गार्डों ने युवक को लात-घूसों से पीटा

Sun, 05 Apr 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
महिला जिला अस्पताल में मारपीट व हंगामा के बाद घटना की जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
रायबरेली। पूरे सुबई मजरे रजियापुर गांव निवासी पवन मिश्रा की जिला महिला अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्डों ने न सिर्फ कॉलर पकड़ा, बल्कि विरोध करने पर लात-घसों से पीटा। इससे अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। शिकायत पर पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बीचबचाव कराया। घटना की जांच की। पीड़ित की तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


पीड़ित पवन मिश्रा के मुताबिक उनकी पत्नी को जिला महिला अस्पताल में प्रसव हुआ है। शनिवार की सुबह पत्नी को डिस्चार्ज होना था। सुबह करीब 10 बजे डिस्चार्ज के लिए अस्पताल दस्तावेज जमा करने गए तो सुरक्षा गार्डों ने अंदर जाने से रोक लिया। सुरक्षा गार्डों से दस्तावेज जमा करने की बात कही तो वह गालीगलौज करने लगे। मना किया तो चार-पांच सुरक्षा गार्डों ने कॉलर पकड़ा और लात-घूसों से उनकी पिटाई की।

शिकायत पर पुलिस मौके पर आई। पीड़ित का आरोप है कि सुरक्षागार्ड अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों के साथ अभद्रता करते हैं। इन पर कार्रवाई होनी चाहिए। सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। पीडि़त की तरफ से तहरीर मिलेगी तो मामले में प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें