फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कई एजेंसियों के गोदाम खाली

Sun, 05 Apr 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में रसोई गैस की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। कई एजेंसियों के गोदाम खाली हो गए हैं। गाड़ियों के पहुंचते ही सिलिंडर कुछ ही देर में बंट जा रहे हैं। ऐसे में बुकिंग कराने के बाद भी तमाम लोगों को बिना गैस के ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहर में भी गैस के लिए मारामारी हो रही है। सुबह से ही केवाईसी और बुकिंग के लिए एजेंसियों में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बार-बार सर्वर के खराब होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं के मोबाइल में मेसेज न आने से गैस नहीं मिल पा रही है।

डीह प्रतिनिधि के अनुसार, इंडेन गैस एजेंसी में तीसरे दिन भी गैस नहीं आई। गोदाम पर ताला लटकता रहा। अनिल कुमार, राजकुमार का कहना है कि गैस न मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता रहा है। गैस गोदाम प्रभारी का कहना है कि गैस मिलने पर उपभोक्ताओं को बांटी जाएगी।
विज्ञापन


सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार, गैस एजेंसी में दूसरे दिन सिलिंडरों से भरा ट्रक आया। कुछ ही देर में गैस बंटने के बाद खत्म हो गई। महेश कुमार, बिंदेश्वरी, गीता देवी ने बताया कि दो दिन से लगातार गैस आ रही है, लेकिन गैस नहीं मिल पा रही है। बुकिंग काफी पहले कराई गई है।

डीएसओ उबैदुर्रहमान का कहना है कि शनिवार को 4796 लोगों में गैस का वितरण किया गया। एजेंसियों में 3729 सिलिंडर पहुंचे हैं। वितरण के बाद स्टॉक में 10898 सिलिंडर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें