फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट गाइड ने निकाली रैली, बनाए पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मिशन शक्ति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गुरुवार को स्काउट गाइड संस्था की सलोन प्रभारी एवं लीडर ट्रेनर साधना शर्मा के नेतृत्व में कस्बे में जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय कलंदरपुर में तैनात शिक्षिका एवं स्काउट विभाग की प्री-एलटी वंदना श्रीवास्तव ने पोस्टर बनाकर संदेश देने का प्रयास किया। साथ ही नाटक के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
दुर्गा इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा अदिति शर्मा ने नारी सशक्तीकरण पर स्लोगन बनाकर उसे पोस्ट किया। छात्रा दिशा सिंह ने महिलाओं के विभिन्न स्वरूपों को अपने पोस्टर के माध्यम से दर्शाया।
विज्ञापन

स्काउट गाइड संस्था के जिला सचिव अरविंद कुमार शुक्ला ने सभी स्काउट-गाइड से आह्वान किया है कि वे इस अभियान से जुड़ें। माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी स्काउट गाइड को प्रेरित किया।
राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज में हुई व्याख्यानमाला में ‘पुलिस हमारी मित्र कैसे है’ विषय पर बच्चों ने विचार व्यक्त किए। इसमें गांधी इंटर कॉलेज बछरावां की छात्रा कुमारी सृष्टि ने पहला, बाल विद्या निकेतन गंगागंज के आयुष बाजपेयी ने दूसरा और राजा चंद्रचूड़ सिंह इंटर कॉलेज के अरुण प्रताप सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। एसडीएम विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि महिलाओं में जागरूकता पैदा कर उन्हें स्वावलंबी बनाया जाए। सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी ने हेल्प लाइन के बारे में बताया। संचालन श्रीराम ने किया। सभाजीत ने आभार जताया।

वंदना श्रीवास्तव।- फोटो : RAIBARAILY

मिशन शक्ति के तहत सलोन में जागरूकता रैली निकालते बच्चे।- फोटो : RAIBARAILY

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें