फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

115 बच्चों का होगा निजी स्कूलों में दाखिला, आरटीई से मिलेगा उनको हक

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। आरटीई के तहत तीसरे चरण के आवेदन और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लॉटरी हुई, जिसमें चयनित 115 बच्चों को विद्यालय आवंटित कर दिए गए हैं। यानी कि इन सभी बच्चों का दाखिला प्राइवेट स्कूलों में होगा। इसके लिए जिलाधिकारी से अनुमोदन लेने के बाद जल्दी ही आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में निर्धारित सीटों पर अलाभित समूह और दुर्बल वर्ग के बच्चों का दाखिला कराया जाता है। तीसरे चरण के लिए 15 जुलाई तक आवेदन प्रक्रिया चली।
इसके बाद 18 जुलाई तक सत्यापन किया गया। तीसरे चरण में 161 आवेदन आए थे, जिनका सत्यापन कराया गया तो नौ आवेदन पत्रों को विभिन्न खामियों के चलते निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद पात्र पाए गए 152 आवेदन पत्रों को लॉटरी में शामिल किया गया, लेकिन 115 अभ्यर्थियों को ही स्कूल आवंटित किए जा सके। सीटें फुल हो जाने के कारण 37 अभ्यर्थियों को स्कूल आवंटन नहीं हो सका।
जिला समन्वयक (सामुदायिक शिक्षा) डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि तीसरे चरण में 115 छात्र-छात्राओं को लॉटरी में विद्यालय आवंटित किए गए हैं। जल्दी ही दाखिले के संबंध में आदेश जारी हो जाएगा, ताकि चयनित 115 छात्र-छात्राओं का दाखिला आवंटित विद्यालयों में कराया जा सके।
पहले चरण में 619 और दूसरे चरण में 204 को मिला लाभ
आरटीई के तहत पहले चरण में 619 और दूसरे चरण में 204 छात्र-छात्राओं को प्राइवेट स्कूलों में दाखिला पाने का लाभ मिल चुका है, जबकि तीसरे चरण में 115 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है।
इस तरह इस सत्र में लाभान्वित होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 938 हो गई है। पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया 2 से 25 मार्च तक चली थी, जिसमें 862 आवेदन आए थे। 5 अप्रैल को लॉटरी में 619 आवेदकों को विद्यालय आवंटित किए गए थे, जिनके दाखिले के संबंध में आदेश दो महीने बाद यानी जून में जारी हुआ था।
दूसरे चरण में 486 आवेदन पत्र आए थे। 15 जून को लॉटरी कराई गई, जिसमें चयनित 204 अभ्यर्थियों को स्कूल आवंटित किए गए थे। इनके दाखिले के संबंध में भी कुछ दिनों बाद आदेश जारी कर दिया गया था। अब तीसरे चरण की लॉटरी हो चुकी है। जल्दी ही आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें