फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में बंद मिला स्कूल, प्रधानाध्यापिका हुई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रोहनिया विकास क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में जिला समन्वयक (एमडीएम) ने निरीक्षण किया तो काफी कमियां मिलीं। एक विद्यालय बंद मिला। बीएसए ने उसके हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

दूसरे विद्यालयों में अनुपस्थित पाए गए दो प्रधानाध्यापकों और एक सहायक अध्यापक का वेतन अवरुद्ध किया गया। डीसी एमडीएम विनय कुमार तिवारी ने रोहनिया विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरेनी का पूर्वाह्न 11.05 बजे निरीक्षण किया। स्कूल बंद मिला।
इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने प्रधानाध्यापिका सुमन कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्हें बीईओ कार्यालय रोहनिया से संबद्ध किया और खंड शिक्षा अधिकारी राही को जांच अधिकारी नामित किया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय गौसपुर का 10.25 बजे निरीक्षण किया गया तो प्रधानाध्यापक राहुल त्रिपाठी अनुपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेशों तक अवरुद्ध करते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
डीसी एमडीएम ने प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में सुबह 9.50 बजे निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका देखी तो पता चला कि सहायक अध्यापक विवेक गुप्ता बिना किसी सूचना के 24 नवंबर से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं।
बीएसए ने अग्रिम आदेशों तक वेतन अवरुद्ध किया। सेवा समाप्त करने की चेतावनी भी दी गई। प्राथमिक विद्यालय गंगाहरा गुलालगंज में पूर्वाह्न 11.30 बजे निरीक्षण किया तो प्रधानाध्यापक मो. सरवर बिना किसी सूचना के गैरहाजिर मिले। उनका वेतन भी अग्रिम आदेशों तक अवरुद्ध करते हुए बीईओ के माध्यम से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें