फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों के काटे गए बिजली कनेक्शन, हाईवे जाम, नोकझोक

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कमला नेहरू एजुकेशनल नेहरू सोसाइटी की जमीन पर बसे 25 दुकानदारों के बिजली कनेक्शन शुक्रवार को काट दिए गए। इससे दुकानदारों का गुस्सा भड़क उठा। सभी ने बेंच रखकर लखनऊ-प्रयागराज हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन

नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करने लगे। सिटी मजिस्ट्रेट के साथ दुकानदारों की नोकझोंक भी हुई। दुकानदारों का आरोप है कि उनके साथ ज्यादती की जा रही है। करीब एक घंटे तक हाईवे पर हंगामा और प्रदर्शन होता रहा। एडीएम के समझाने पर मामला शांत हो सका।
लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिविल लाइंस के पास कमला नेहरू एजुकेशनल सोसाइटी की बेशकीमती जमीन है। मौजूदा समय में सोसाइटी की जमीन पर 108 से ज्यादा दुुकानदार बसे हैं।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से दुकानदारों को कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया, लेकिन किसी दुकानदार ने कब्जा नहीं हटाया था। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट से 108 दुकानदारों को जमानती वारंट जारी किया है।
सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह व सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी शुक्रवार को पुलिस बल के साथ सिविल लाइंस पर पहुंचे। इस दौरान पॉवर कॉर्पोरेशन की टीम ने जमीन पर बसे 25 दुकानदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए।
इससे दुकानदार भड़क उठे। दुकानदारों ने ट्रैफिक बूथ के पास लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। दुकानदार नारे लगाते हुए हंगामा करने लगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने समझाने की कोशिश की तो उनके साथ नोकझोंक की।
दुकानदार राजाराम यादव, राजेंद्र मौर्य व कमलेश सोनी का कहना है कि हम लोग कई दशक से इस जमीन पर दुकान करके अपने परिवार की रोजी-रोटी चला रहे हैं। जबरन उनकी दुकानें खाली कराने का प्रयास किया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट कह रहे हैं कि कोर्ट का आदेश है।
इसलिए जमीन खाली कराई जा रही है। इसको लेकर चुप नहीं बैठा जाएगा। आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। एडीएम प्रशासन राम अभिलाष ने पहुंचकर दुकानदारों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एक घंटे से ज्यादा समय से हाईवे पूरी तरह से जाम रहा।
सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर जमीन खाली कराई जानी है। पावर कॉर्पोरेशन के एक्सईएन ओपी सिंह का कहना है कि जिला प्रशासन के निर्देश पर सिविल लाइंस स्थित दुकानों के कनेक्शन एसडीओ सुनील कुमार कुशवाहा, अवर अभियंता जय प्रकाश की अगुवाई में टीम भेजकर कटवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें