फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर छात्रा को मिलेगी दो सेट यूनिफार्म, 10 करोड़ मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ग्रीष्मावकाश के बाद पहली जुलाई से बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालय खुल जाएंगे। हालांकि शैक्षिक सत्र पहली अप्रैल से चालू हुआ है, लेकिन छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म उपलब्ध कराने के लिए बजट अब मुहैया कराया गया है। अब जल्द से जल्द यह रकम विद्यालयों को भेजी जा रही है, ताकि पहली जुलाई से ही बच्चों को यूनिफार्म मिल सके। जिले के 2.29 लाख बच्चों के लिए 13.77 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई, लेकिन अभी 75 फीसदी रकम ही भेजी गई है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को इस बार भी दो सेट यूनिफार्म मिलेगी, लेकिन इस बार यूनिफार्म की दरें बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई है। जिले में लगभग 2600 परिषदीय विद्यालयों के साथ ही 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तथा राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी लाभान्वित हो सकेंगे।
सर्वशिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय ने जिले को यूनिफार्म के लिए बजट आवंटित किया है। इसमें दो लाख 29 हजार 626 छात्र-छात्राओं के लिए 600 रुपये (दो सेट के लिए) की दर से 13 करोड़ 77 लाख 75 हजार 600 रुपये का बजट मिलना है। इसमें से 75 फीसदी बजट 10 करोड़ 33 लाख 31 हजार 700 रुपये जिले को उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीएसए पीएन सिंह ने बताया कि अभी दो दिन पहले ही बजट मिला है, जिसे जल्द से जल्द विद्यालयों को भेजा जाएगा। हर हाल में पहली जुलाई से यूनिफार्म वितरण शुरू करा दिया जाएगा। पहली जुलाई से परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तकें और जूते-मोजे उपलब्ध कराए जा सकें, इसके लिए भी कार्य चल रहा है।
जिला मुख्यालय पर मुद्रकों और प्रकाशकों की ओर से आपूर्ति कराई गई पाठ्य पुस्तकें ब्लॉक संसाधन केंद्रों को भेजी जाने लगी हैं, जबकि जूते-मोजे की आपूर्ति भी चल रही है। दावा किया जा रहा है कि हर हाल में 30 जून तक ज्यादातर विद्यालयों में किताबें और जूते-मोजे की आपूर्ति हो जाएगी, ताकि पहली जुलाई को स्कूल खुलते ही बच्चों के हाथों में किताबें दी जा सकें, जिससे वे नियमित पढ़ाई कर सकें। जूते-मोजे भी यूनिफार्म के साथ बांटे जाएंगे, ताकि वे पूरी तैयारी के साथ स्कूल आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें