फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान शुरू, प्रतिभावान बच्चे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शत-प्रतिशत बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने के उद्देश्य से सोमवार को स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती जिले में शुभारंभ किया, जिसका सजीव प्रसारण जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों के साथ ही जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी भाग लिया। मुख्य कार्यक्रम कंपोजिट विद्यालय विद्यालय चक अहमदपुर में हुआ।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि 30 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। शत-प्रतिशत नामांकन और बेहतर शिक्षा देने का प्रयास होगा। विधायक ने कहा कि शिक्षा एक मात्र ऐसा साधन है, जो एक व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन कर सकता है। देश-प्रदेश तभी विकसित होगा, जब हर व्यक्ति, हर बच्चा शिक्षित होगा। इस मौके पर 10 मेधावी छात्र-छात्राओं, पांच नए प्रवेश लेने वाले बच्चों, गत शैक्षिक सत्र में शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले तीन बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इनके अभिभावकों का माल्यार्पण भी किया गया।
दहेज गीत, लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। पपेट शो आकर्षण का केंद्र रहा। मीना मंच की शिक्षिकाओं ने रंगोली सजाई। शिक्षण कार्य से संबंधित प्रोजेक्ट और मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, सीडीओ प्रभाष कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा, बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने बच्चों के साथ भोजन भी किया। मौके पर वीरेंद्र कनौजिया, संजीव गुप्ता, रेनू शुक्ला, लक्ष्मीकांत शुक्ल, निर्मला देवी, पंकज द्विवेदी, शिवशरण सिंह, अविलय सिंह, अजीत, संतोष पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सलोन ब्लॉक संसाधन केंद्र में अभिभावकों, शिक्षकों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जनजागरण रैली भी निकाली गई। मुख्य अतिथि एसडीएम आशाराम वर्मा, विशिष्ट अतिथि सीओ इंद्रपाल सिंह ने शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की बात कही। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिजौलिया में हुई गोष्ठी में बीईओ विश्वनाथ प्रजापति ने अभिभावकों से कहा कि वे अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराएं।
दीनशाह गौरा विकास क्षेत्र में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, एसएमसी अध्यक्षों आदि को लाइव प्रसारण दिखाया गया। रैली, बैनर-पोस्टर एवं तख्तियों पर लिखे स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। बीईओ राकेश कुमार, बीडीओ हरीशचंद्र गुप्त ने कहा कि स्कूल चलो अभियान में 30 अप्रैल तक घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन हो। अमावां विकास क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान में बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली और लोगों को स्कूल पहुंचने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापिका के. ज्योति ने आभार जताया।
कंपोजिट विद्यालय महराजगंज में आयोजित कार्यक्रम में सजीव प्रसारण दिखाया गया। सुरेश कुमार, अरविंद त्रिपाठी, रमेश बहादुर, उमेश गुप्ता, विवेक कुमार सिंह, माधुरी मिश्रा, मीना श्रीवास्तव, मो. जावेद, शीतला प्रसाद आदि मौजूद रहे। डीह के प्राथमिक विद्यालय खेतौंधन में मुख्य अतिथि विवेक विक्रम सिंह ने बच्चों का नामांकन विद्यालयों में कराने की बात कही। अध्यक्षता जगत प्रताप सिंह बघेल और संचालन अमित सिंह चौहान ने किया। स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने जनजागरण रैली भी निकाली। मौके पर बीईओ शिवशंकर मिश्र, नुपुुर त्रिपाठी, रंजीत सिंह, सदाशिव सविता, अर्चना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें