फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे बचा लो मां... और फिर युवक ने तोड़ दिया दम

Tue, 04 Apr 2017 12:37 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र के बाबा की कुटिया गांव का रहने वाला युवक पत्नी को लाने ससुराल गया था। पत्नी ने आने से मना कर दिया। इसके बाद रविवार रात वह घर पहुंचा और मां से कहा मुझे बचा लो। जब तक मां कुछ समझ पाती युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मां का आरोप है कि ससुरालीजनों ने जहर देकर बेटे की हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाबा की कुटिया गांव निवासी अनिल सोनकर (25) घर पर ही रहता था। उसकी ससुराल शहर के खालीसहाट में है। रविवार को अनिल अपनी पत्नी को लाने के लिए ससुराल गया था।

बताते हैं कि पत्नी ने साथ चलने से मना कर दिया था। इस पर दोनों में झगड़ा भी हुआ था। देर रात अनिल अपने घर बाबा की कुटिया पहुंचा। मां देवकला से कहा मुझे बचा लो। इसके कुछ देर बाद ही मां जब तक कुछ समझ पाती, उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों का मजमा लग गया। मृतक की मां का आरोप है कि ससुरालीजनों ने उसके  बेटे की पिटाई की और फिर जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। कार्यवाहक थानेदार कृपाल सिंह का कहना है कि युवक की मौत का मामला जानकारी में आया है। रात में पहुंचकर उसने अपनी मां से बचा लेने की बात कही थी। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें