फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में हो रही मौतों का रहस्य जानने पहुंची टीम, 11 लोगों की जांच में कोई नहीं मिला पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। दीनशाह गौरा ब्लॉक के गोड़ा गांव में विगत एक पखवाड़े से संक्रमण के चलते एक के बाद एक कई मौतों के बाद आखिरकार स्वास्थ्य व विकास विभाग की टीमें गांव पहुंचीं।
विज्ञापन

अमर उजाला में 14 मई के अंक में गांव में हो रही मौतों का मामला प्रमुखता से उठाया था। खबर छपने के बाद पहुंची टीम ने 11 लोगों की कोरोना की जांच की। हालांकि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। ब्लॉक से पहुंची टीम ने सफाई कार्य के साथ ही गांव में सैनिटाइजेशन का काम किया।
शुक्रवार को सीएमओ के निर्देश स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। साथ ही 11 लोगों की कोरोना की जांच की। टीम के अनुरोध करने के बाद भी गांव के लोगों ने जांच करवाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

सफाईकर्मियों की टीम भी गांव पहुंची। टीम ने साफ-सफाई के साथ दवा व ब्लीचिंग का छिड़काव किया। खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र गुप्ता व एडीओ पंचायत बृजेश कुमार मौर्य ने भी गांव पहुंचकर सफाई और सैनिटाइजेशन का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में आशुतोष शर्मा, अशोक एवं अनिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें