फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांडेड कंपनियों के काजू, मखाना व कुट्टू आटा का नमूना सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नवरात्र में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को दूसरे दिन भी छापामारी अभियान चला। ब्रांडेड कंपनियों के काजू, मखाना व कुट्टू के आटे का नमूना सील किया। नमूनों को जांच के लिए विधि विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

एफएसडीए के अभिहित अधिकारी अजीत कुमार राय ने बताया कि बुधवार को एफएसओ अरुण कुमार, राजेश तिवारी, नितिन कुमार, अपराजिता तिवारी की टीम ने शहर के स्टोरों पर पहुंचकर व्रत में खाने के लिए रखे खाद्य पदार्थों की जांच की।
जांच में इंदिरा नगर स्थित मोहित प्रोवीजन स्टोर से श्री ब्रांड काजू, लार्ड बेकरी फिरोजगांधी नगर से गंगा सागर ब्रांड मखाना लावा फूलहारी ब्रांड कुट्टू आटा का नमूना सील किया। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें