फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित जमातियों के संपर्क आए 42 परिजनों के सैंपल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले जमातियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद गुरुवार को सर्च अभियान चलाकर शहर के मोहल्लों के 42 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। सभी संक्रमित लोगों के परिवार के सदस्य और पड़ोसी हैं। सभी के सैंपल एसजीपीजीआई लखनऊ जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक 43 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसमें दो संक्रमित जमातियों को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 41 लोगों को बछरावां क्षेत्र के रैन स्कूल में बनाए गए अस्पताल में रखा गया है। संक्रमित पाए गए लोगों के घर वालों को क्वारंटीन में रखने का काम शुरू हो गया है। सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के खाली सहाट और किला बाजार सहित आसपास के अन्य मोहल्लों में सर्च अभियान चलाकर 42 लोगों को क्वारंटीन में रखने के साथ ही सैंपल जांच के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ जांच के लिए भेजे गए हैं।
बछरावां क्षेत्र के रैन स्थित स्कूल में बनाए गए कोविड-19 समकक्ष चिकित्सा इकाई में अव्यवस्थाओं की शिकायतों के बाद 22 लोगों के चिकित्सीय स्टाफ को बछरावां क्षेत्र के ही एक होटल में ठहरने के लिए भेज दिया गया है। होटल को सैनिटाइजड भी करा दिया गया है। स्टाफ की सुरक्षा के लिए सभी प्रकार के बंदोबस्त किए गए हैं। यहां यह बताते चलें कि तमाम अव्यवस्थाओं की शिकायत चिकित्सकों व अन्य स्टाफ ने शासन को पत्र भेजकर कर दी थी। इससे जिले के अधिकारियों में हड़कंप मच गया और व्यवस्था को दुरुस्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें