फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सलोन कोतवाल भेजे गए डलमऊ

Tue, 13 Jan 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहीद चौक के सामने सलोन कोतवाली के ​खिलाफ धरना देते विहिप व बजरंगदल के पदा​धिकारी व कार्यकर्ता।
विज्ञापन
रायबरेली। बजरंग दल के जिला संयोजक विनोद कुमार की पिटाई के मामले में सोमवार को विश्व सनातन सेना के पदाधिकारियों के साथ बजरंग दल ने धरना दिया। इस दौरान सलोन कोतवाल को हटाने की मांग की गई। शाम को एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सलोन कोतवाल राघवन सिंह को सलोन से डलमऊ स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन


उप निरीक्षक नितिन कुमार को पुलिस लाइन भेज दिया है। अनिल कुमार सिंह को मिल एरिया से सलोन कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। विन्ध्य विनय रावत को शिवगढ़ से मिल एरिया का थाना प्रभारी बनाया गया है। बछरावां प्रभारी निरीक्षक को शिवगढ़ थाना प्रभारी बनाया गया है। डलमऊ कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल को बछरावां प्रभारी बनाया गया है।

सोमवार को विश्व हिंदू परिषद, विश्व सनातन सेना एवं बजरंग दल के पदाधिकारी शहीद चौक पर धरने पर बैठे। विश्व सनातन सेना के प्रदेश प्रभारी संजयानंद महराज ने कहा कि कोतवाल की कार्यशैली से हर कोई आहत है। रामगोपाल, विवेक, भूपेंद्र, राकेश, धनंजय पांडेय, संजय तिवारी, श्यामलाल यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था सभी के लिए समान होनी चाहिए। प्रशासन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करे। मामले मेें शाम को एसपी ने सलोन कोतवाल का तबादला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें