फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलोन कोतवाल के गाड़ी चालक की कोरोना से मौत, 19 संक्रमति

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में सलोन कोतवाल के गाड़ी चालक की रविवार को कोरोना से मौत हो गई, जबकि 19 लोग संक्रमित पाए गए। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के कौंधीयरा थाना क्षेत्र के नौगवा पोस्ट बेलसारा निवासी कृष्ण नारायन मिश्र सलोन कोतवाली में सात वर्षों से सलोन कोतवाली में चालक के पद पर कार्यरत थे।
उनकी 4 दिसंबर को अचानक तबियत बिगड़ी थी। जिसके बाद कृष्ण नारायण अवकाश लेकर अपने गांव इलाज के लिए चले गए थे। उनका टेस्ट कराया गया तो जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई थी। इसके बाद उन्हें स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज प्रयागराज में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सलोन कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य आरक्षी कृष्ण नारायण मिश्रा के अचानक निधन की खबर से कोतवाली परिसर में शोक की लहर है। ड्यूटी पर रहते हुए उन्होंने हमेशा अपने कर्तव्यों का पालन किया है।
उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह, विवेक त्रिपाठी, पंकज तिवारी, संजय शर्मा, कर्मवीर सिंह, रवि चौरसिया ने शोक संवेदना व्यक्त की। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि रविवार को 19 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें