फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन फॉर्मों की ब्रिकी आज से, बैरीकेडिंग का कार्य शुरू

Thu, 24 Sep 2015 11:43 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीसी और बीडीसी चुनाव के लिए नामांकन फॉर्मों की बिक्री शुक्रवार से शुरू हो जाएगी।  नामांकन प्रक्रिया के लिए बैरीकेडिंग कराने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन


जिले में बीडीसी और डीडीसी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू होनी है। डीडीसी पदों के नामांकन फार्मों की बिक्री कलेक्ट्रेट में होगी। वहीं बीडीसी के पदों के लिए नामांकन फॉर्म संबंधित ब्लॉकों में बेचे जाएंगे।

वहीं चुनाव के मद्देनजर कलेक्ट्रेट और ब्लॉकों में बैरीकेडिंग कराई जा रही है। उप जिला निर्वाचन शीतला प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार से नामांकन फॉर्मों की बिक्री शुरू होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छुट्टी के दिन फॉर्मों की बिक्री का कार्य बंद नहीं होगा। जिला मजिस्ट्रेट सूर्यपाल गंगवार ने नामांकन फॉर्मों की बिक्री के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए नामांकन प्रपत्र के साथ नोटरी शपथ पत्र, नो ड्यूज प्रमाणपत्र, मतदाता सूची की प्रमाणित प्रति देना होगा।

आरक्षित वर्ग के प्रत्याशियों को तहसील से जारी जाति प्रमाण पत्र के साथ ही एक शपथ पत्र देना होगा।

बीडीसी प्रत्याशी के लिए नो ड्यूज प्रमाणपत्र ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत का अदेयता प्रमाण पत्र तो जिला पंचायत के लिए इसके साथ ही जिला पंचायत का अदेयता प्रमाण पत्र देना होगा। इसके बारे में विस्तृत जानकारी सहायक रिटर्निंग अफसर से ली जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें