दिमागी बुखार से पीड़ित 30 बच्चों को जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया है। भर्ती बच्चों में दिमागी बुखार के लक्षण पाए गए हैं। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड 45 बेडों का है। इस समय 33 बच्चे वार्ड में भर्ती हैं। सिर्फ बच्चा वार्ड ही नहीं, बल्कि ओपीडी हो या फिर इमरजेंसी कक्ष, वहां पर भी तीमारदार अपने बच्चों का इलाज कराने पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती 30 बच्चे दिमागी बुखार से पीड़ित हैं। इसमें किसी की उम्र चार साल है तो किसी की उम्र सात से दस माह है।
गुरुवार को भर्ती बच्चों में शिवांश निवासी मुलिहामऊ, विजय निवासी बरगदहा राही, विनय निवासी रुस्तमपुर अमावां, ज्ञानवी निवासी परशदेपुर, अर्पिता पांडेय निवासी छोटी बाजार, अभिषेक निवासी लालूपुर हरचंदपुर, विशाल निवासी चुरई मोहनगंज अमेठी, इराक्षी निवासी कोलवा इब्राहिमपुर, सलोनी निवासी पूरे मिश्रन का पुरवा राही, रूपा निवासी मझिलहा डीह, आयुष निवासी सनही और सूर्यंश निवासी रतौली शामिल हैं।
सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव का कहना है कि जिला अस्पताल में भर्ती बच्चों का बेहतर इलाज करने का प्रयास किया जा रहा है।