फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तीन सीएचसी अधीक्षकों का वेतन रोका

Sun, 31 May 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के अभियान में खराब प्रदर्शन के कारण तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अधीक्षकों का मई माह का वेतन रोक दिया गया। यह कार्रवाई डीएम की समीक्षा बैठक के बाद हुई है। रोहनियां, दीनशाह गौरा और जगतपुर सीएचसी के अधीक्षकों को प्रगति में सुधार लाने के बाद ही वेतन बहाल किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने 15 मई से आगामी 15 अगस्त तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। 29 मई को डीएम ने अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए एक बैठक बुलाई थी। इसमें अधीक्षकों की सुस्ती सामने आई। सीएमओ डॉ. नवीनचंद्रा ने बताया कि तीनों अधीक्षकों का मई माह का वेतन रोका गया है। प्रगति में सुधार आने के बाद वेतन बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें