फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सचिन को दंगल केसरी का खिताब

Sun, 31 Aug 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राही विकास क्षेत्र के उमरा गांव में युवक मंगल दल की ओर से जिला स्तरीय दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में रायबरेली समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 55 पहलवानों ने भाग लिया। गोरखपुर के सचिन तिवारी ने दंगल केसरी का खिताब जीता।
विज्ञापन


बछरावां के दिनेश ने हलोर के नीरज को, बहराइच के लोहा सिंह ने लखनऊ के अजय को, रोखा के गफ्फार ने गोंडा के धर्मेंद्र को, कानपुर के गुड्डू ने रोखा के शाहरुख को, बहराइच के हरीश ने कानपुर के विजय को पटखनी दी। कानपुर के गुड्डू ने बनारस के मान सिंह को, उमरा के हंस लाल ने परशदेपुर के वीरेंद्र को, लखनऊ के कमांडो ने उन्नाव के आयुष को, उमरा के अंकुश ने पश्चिम गांव के आदर्श को, रसंतीपुर के बबलू ने बछरावां के राजेश को, हैदरगढ़ के मोहित ने उमरा के जाकिर को शिकस्त दी।

दंगल की फाइनल कुश्ती गोरखपुर के सचिन तिवारी और बहराइच के लोहा सिंह के मध्य हुई। कांटे की टक्कर में सचिन तिवारी ने चरखा दांव लगाकर लोहा सिंह को पटक दिया और दंगल केसरी का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


निर्णायक की भूमिका अभिषेक द्विवेदी व हरिशंकर ने निभाई। सभी विजेता पहलवानों को युवक मंगल दल ने सम्मानित किया। इस मौके पर मेला एवं दंगल प्रबंधक बृज किशोर द्विवेदी, गया प्रसाद पांडेय, कृष्ण कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें