फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: छह माह के संपूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी

Wed, 02 Jul 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। तहसीलों में माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस का जुलाई से दिसंबर माह तक के लिए रोस्टर जारी कर दिया गया है। डीएम हर्षिता माथुर पांच जुलाई को लालगंज, 19 जुलाई को ऊंचाहार, दो अगस्त को सलोन, 16 अगस्त को महराजगंज, छह सितंबर को सदर, 20 सितंबर को डलमऊ, चार अक्तूबर को लालगंज, 18 अक्तूबर को ऊंचाहार, एक नंबर को सलोन, 15 नवंबर को महराजगंज, छह दिसंबर को सदर और 20 दिसंबर को डलमऊ में शिकायत सुनेंगी।
विज्ञापन


इसी तरह सीडीओ अर्पित उपाध्याय पांच जुलाई को डलमऊ, 19 जुलाई को सलोन, दो अगस्त को ऊंचाहार, 16 अगस्त को सदर, छह सितंबर को महराजगंज, 20 सितंबर को लालगंज, चार अक्टूबर को डलमऊ, 18 अक्टूबर को सलोन, एक नवंबर को ऊंचाहार, 15 नवंबर को सदर, छह दिसंबर को महराजगंज और 20 दिसंबर को लालगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनेंगे। एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ, एडीएम वित्त एवं राजस्व अमृता सिंह, एडीएम न्यायिक विशाल यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें