फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्ड में गिरी रोडवेज बस, 10 यात्री घायल

Sat, 23 Jan 2016 11:31 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र में शनिवार को कोहरे के कारण अमेठी डिपो की बस खड्ड में पलट गई। इससे बस के चालक-परिचालक समेत 10 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर अमेठी और रायबरेली डिपो के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल यात्रियों व चालक-परिचालक का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। यात्रियों को दूसरे वाहन से गतंव्य स्थान को भेजा गया।

अमेठी डिपो की बस यूपी 42 एटी 0634 कानपुर से सवारियां लेकर अमेठी जा रही थी। बस में चालक-परिचालक के अलावा 10 यात्री सवार थे।

शनिवार को भोर में काफी कोहरा होने के कारण मिल एरिया थाना क्षेत्र में शारदा सहायक नहर के पास बस बेकाबू होकर खड्ड में पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस पलटते हुए खड्ड में जाकर गिरी।
विज्ञापन


इससे उस पर सवार चालक रामबली निवासी आजमगढ़, परिचालक शीतला प्रसाद शुक्ला निवासी पीपरपुर जिला अमेठी और यात्री मदनलाल, संध्या कुमारी, अवनीश कुमार समेत 10 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही अमेठी डिपो के एआरएम डीएस सिंह और रायबरेली डिपो के स्टेशन अधीक्षक अशोक त्रिपाठी कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस भी पहुंचकर चालक-परिचालक और यात्रियों को बाहर निकाला। सभी का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। बस पर जायस और गौरीगंज के यात्री सवार थे।

अमेठी डिपो के एआरएम ने बताया कि कोहरा पड़ने के कारण हादसा हुआ। यात्रियों को मामूली चोटें आईं थी। रायबरेली डिपो की बस से यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें