फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पलटी और उजड़ गईं खुशियां, साले व बहनोई बाइक से एक साथ जा रहे थे, बहनोई ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में साले के साथ बाइक से ससुराल जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे साले व बहनोई घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां बहनोई की मौत हो गई, जबकि साले को भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

भैनापुर थाना नसीराबाद निवासी अर्जुन पासी की डीह थाना क्षेत्र के कचनावा गांव में ससुराल है। अर्जुन की पत्नी को प्रसव होने वाला था। इसके लिए अर्जुन ससुराल आया था और गुरुवार देर शाम अर्जुन अपने साले मोहन के साथ बाइक से डीह गया था, जहां से लौटते समय बैदानी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।
इससे दोनों घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। अर्जुन की मौत की खबर से उसकी ससुराल व गांव में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष पवन प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक पलटने के कारण अर्जुन के सिर में गंभीर चोट लगी थी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें