फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसे में पांच घायल, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। दो को पीएचसी सलोन से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। किठावां मजरे महराजगंज गांव निवासी राकेश कुमार व राजेश कुमार बाइक से तिलक चढ़ाने संग्रामगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन

धरई-कोडरी मार्ग के निकट सामने से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक घायल होकर गिर गए। कार सवार वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी सलोन पहुंचाया। डॉ. अमित सचान ने बताया कि दोनों युवकों की हालत गंभीर थी। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी तरह कहुआ गांव निवासी समीम अपनी पत्नी आयशा बानो व आशमाबनो को बाइक सेे लेकर घर जा रहा था।
जगतपुर तिराहे पर सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई। इससे तीनों घायल हो गए। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर, दुबहन गांव निवासी सुनील कुमार की छह वर्षीय बेटी अनुष्का को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। कोतवाल बृजमोहन ने बताया कि हादसों की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें