फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी नहीं संस्कार है, गंगा देश की श्रंगार है...

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गंगा यात्रा को लेकर प्रशासन रातदिन तैयारियों में जुटा है। जिले के 29 गंगा ग्रामों में गंगा तालाब, गंगा खेलकूद मैदान, गंगा चबूतरा आदि सजकर तैयार हो गए हैं। नमामि गंगे परियोजना से पतित पावनी गंगा को स्वच्छ और निर्मल रखने का संदेश भी दिया जा रहा है। इन गांवों की दीवारों पर तमाम स्लोगन गंगा के सम्मान और स्वच्छता के लिए लिखे गए हैं।
विज्ञापन

गंगा यात्रा को लेकर दीवारों पर बनाई गई स्वच्छता पेंटिंग भी लोगों को प्रभावित कर रही हैं। नदी नहीं संस्कार है, गंगा देश का शृंगार है। गंगा मां की यही पुकार, मेरा जीवन हो लाखों बार। गंगा बचाओ, जीवन बचाओ। गंगा का सम्मान, माता का सम्मान। युगों-युगों से नाता है, गंगा हमारी माता हैं। हर-हर गंगे, नमामि गंगे आदि स्लोगन गंगा के गांवों को लुभा रहे हैं।
इसके अलावा गंगा के 29 गांवों में सड़कों, पेयजल और प्रसाधनों के कार्यों को भी तेजी से पूरा कराया जा रहा है। गांवों में कार्यक्रमों के लिए रूपरेखा भी तैयार कर ली है। लालगंज में कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं। सीडीओ राकेश कुमार का कहना है कि गंगा ग्रामों के सभी नोडल अधिकारियों को कार्यों को पूरा कराने के आदेश दिए हैं। 90 प्रतिशत तक काम पूरा भी हो चुका है। 27 जनवरी से 31 जनवरी तक गंगा यात्रा का प्रोग्राम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें