फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सब्जी के दाम बढ़ने से बिगड़ा किचन का बजट

Sat, 22 Nov 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी। सहालग सीजन के साथ ही बाहरी इलाकों से होने वाली आपूर्ति में कमी के कारण सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। फुटकर कीमतों में हुए इजाफे के कारण घरों की रसोई का बजट भी बिगड़ने लगा है। सब्जी कारोबारी राकेश ने बताया कि इस समय तक फतेहपुर जिले से टमाटर की सप्लाई शुरू हो जाती थी लेकिन इस बार बीते माह अक्तूबर में हुई बारिश के कारण टमाटर की आमद शुरू नहीं हुई है। इसी कारण नासिक से आने वाले टमाटर 50 रुपये प्रति किग्रा की दर से बिक रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सरेनी बाजार में नया आलू 40 रुपये प्रति किलो व पुराना आलू 50 में ढाई किलो की दर से बिका। किसान रामकुमार का कहना है कि अक्तूबर में बेमौसम हुई बारिश के कारण नया आलू खेतों में ही खराब हो गया। दूसरी बार लगी आलू की फसल को आने में अभी दो सप्ताह लगेगा। इसी लिए पुरानी आलू कोल्ड स्टोरेज से बाहर निकाल कर बेचा जा रहा है।
सरेनी के भोजपुर बाजार में शुक्रवार को टमाटर 40 से 50 रुपये प्रति किलो की दर से बिका जबकि पिछले साल नवंबर में टमाटर की कीमत 15 से 20 रुपये प्रति किग्रा थी। इसी तरह फूल गोभी जो बीते वर्ष 10 से 15 रुपये प्रति पीस की दर से बिकी थी, इस बार 30 रुपये प्रति फूल की दर से बिक रही है। इसी तरह बैगन, पालक, बथुआ, शिमला मिर्च, सेम, सोया मेथी व बंदगोभी भी बीते साल की तुलना में इस बार दो गुना अधिक दाम पर बिकने से रसोई घरों का बजट बिगड़ने लगा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें