फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: विवाद के बाद दंपती ने खाई चूहामार दवा, हालत गंभीर

Sat, 22 Nov 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के तेलियाकोट में शुक्रवार को युवक ने चूहामार दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाकर भर्ती कराया गया। वहीं करीब आधे घंटे बाद उसकी पत्नी को भी इमरजेंसी लाकर भर्ती कराया गया। आपस में हुए विवाद के बाद दंपती ने जान देने के उद्देश्य से चूहामार खाई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपरान्ह 1.25 बजे शहर के तेलियाकोट निवासी अकील (36) को जिला अस्पताल लाया गया। इसके बाद करीब दो बजे उसकी पत्नी ऑफरीन (27) को इमरजेंसी लाकर भर्ती कराया गया। बताते हैं कि दोनों में किसी बात को लेकर तकरार होने के बाद पहले पति ने फिर पत्नी ने चूहामार दवा खा ली। इसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। अस्पताल में पति का इलाज शुरू ही हुआ था कि घर में पत्नी की हालत बिगड़ गई। उल्टियां शुरू होने के बाद उसे भी भर्ती कराया गया। इमरजेंसी मेडिकल ऑफीसर डॉ. वैभव शुक्ला व फाॅर्मासिस्ट अमर सिंह ने बताया कि नशीला पदार्थ खाने के बाद पति व पत्नी की हालत बिगड़ी है। इलाज के बाद दोनों की हालत में सुधार है।
उधर, शिवगढ़ क्षेत्र के मूसापुर गांव की 35 वर्षीय पूनम को गंभीर हालत में शुक्रवार की दोपहर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। बताते हैं कि महिला ने जहरीला पदार्थ खाया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। महिला को भी भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें