फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीठे चावल व पूड़ी की छुट्टी, दूध हुआ अनिवार्य

Mon, 07 Dec 2015 10:49 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा अब मीठा चावल भी नहीं मिलेगा। हर बुधवार को दूध अनिवार्य कर दिया गया है। बुधवार को कढ़ी-चावल या खीर को भी मेन्यू से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिले के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को हर रोज स्कूलों में पका-पकाया भोजन दिया जाता है। शासन ने एमडीएम के मेन्यू में संशोधन कर दिया है।

एमडीएम में शामिल पूड़ी, मीठा चावल और कड़ी-चावल व खीर को मेन्यू से हटा दिया गया है। पूड़ी के स्थान पर रोटी-सब्जी या दलिया परोसा जाएगा।

इसके अलावा बुधवार को हर बच्चे को 200 मिलीलीटर गरम दूध अनिवार्य कर दिया गया है। यदि दूध नहीं मिल रहा है तो पाउडर वाले दूध को उपयोग किया जाएगा, लेकिन बच्चों को दूध जरूर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि शासन ने एमडीएम के मेन्यू में संशोधन किया है। खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर संशोधित मेन्यू के आधार पर बच्चों को एमडीएम देने की व्यवस्था की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें