फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा अधिकारी चयन परीक्षा 5 को, बनाए गए 29 सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज से संचालित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (सामान्य/विशेष चयन) प्रारंभिक परीक्षा-2021 रविवार को होगी।
विज्ञापन

इसके लिए जिले में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करने के लिए दस सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात कर दिए गए हैं।
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से सुबह 11.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक होगी। जिला प्रशासन की ओर से हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

दस सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्धारित परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परीक्षा केंद्रों में गेट पर अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए दो महिला एवं दो पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
बचत भवन में आज होगी ब्रीफिंग बैठक
परीक्षा के सफल आयोजन के लिए 3 दिसंबर को दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में ब्रीफिंग बैठक होगी। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार ने बताया कि बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही एसपी, सीएमओ, एक्सईएन विद्युत, डीआईओएस, डाक अधीक्षक, रेलवे अधीक्षक, एआरएम रोडवेज, एआरटीओ शामिल होंगे। आरक्षित सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें