रायबरेली। सीबीएसई की 10वीं का परीक्षाफल मंगलवार को घोषित होते परीक्षार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूलों ने शत प्रतिशत परीक्षाफल हासिल करने का दावा किया है। कई स्कूलों में पहुंचे छात्र-छात्राओं ने रिजल्ट आने की खुशी में जश्न मनाया।
स्कूलों में बच्चों ने खुशी में सेल्फी भी ली। वहीं मेधावी विद्यार्थियों के परिवार में भी खुशी का माहौल रहा। घर पर बधाई देने और मिठाई खाने-खिलाने का दौर चलता रहा।
केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 10वीं में शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य एसके अग्रवाल ने बताया कि कुल 321 बच्चों ने परीक्षा दी थी और सभी पास हो गए। एसजेएस का रिजल्ट इस बार भी शत प्रतिशत आया है।
स्कूल के 68 मेधावियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। छात्रा दीक्षा यादव ने 99.60 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय की वरीयता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
छात्र शशांक अग्रहरी ने 97.80 प्रतिशत, छात्रा जानवी बाजपेई व प्रनव कृष्ण को 97.40 प्रतिशत अंक मिले। विद्यालय के मनोज शर्मा ने बताया कि सभी 245 बच्चे पास हुए। 68 मेधावियों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 193 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्या डॉ. बीना तिवारी ने स्कूल आए बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर सदर के 228 बच्चे पास हुए हैं। अर्पित कुमार गुप्ता को 98.6, प्रतिशत, सक्षम सोनी, आनंद पटेल, शाश्वत शुक्ला, सुशांत गुप्ता, उत्कर्ष व ज्ञानेश को 94 प्रतिशत अंक मिले।
विशेष श्रीवास्तव को 93 प्रतिशत, आदर्श श्रीवास्तव को 92.40 प्रतिशत अंक मिले। छात्रों को विद्यालय के प्रबंधक जामवंत राय, सह प्रबंधक किशोर शरण द्विवेदी, प्रधानाचार्य रवींद्र मोहन मिश्र ने बधाई दी।
न्यू स्टैंडर्ड स्कूल त्रिपुला का रिजल्ट भी शतप्रतिशत रहा। 10वीं में सुखप्रीत सिंह को 98.60 प्रतिशत, आनंदी मिश्रा, व्येम कुमार मौर्या को 98.40 प्रतिशत, रामेंद्र मिश्रा व अर्पिता यादव को 97.20 प्रतिशत, आयुषी सिंह व आदित्य कुमार को 95.80 प्रतिशत अंक मिले। मंगलवार को रिजल्ट आते ही प्रबंधक शशिकांत शर्मा ने छात्र-छात्राओं मिठाई खिलाकर बधाई दी।
आरडीआरके पब्लिक स्कूल बछरावां का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा। 94.40 प्रतिशत अंक पाकर श्रेया मिश्रा स्कूल में प्रथम रहीं। तुषार पटेल को 94.20, आयुषी पटेल को 90.60 प्रतिशत अंक मिले।
इसके अलावा अनुभव त्रिवेदी, श्रेष्ठा वर्मा, प्रगति यादव व आस्था वर्मा ने भी अच्छे अंकों से परीक्षा पास की। हेमकुंड पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। 95 प्रतिशत अंक पाकर छात्र अभिजीत प्रताप ने स्कूल में टॉप किया। 92.20 प्रतिशत अंकों के साथ अंजली मीना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा निधि सिंह, खुशी यादव, शिवेंद्र प्रताप सिंह, श्रेया त्रिवेदी, विकास यादव, आकांक्षा सिंह, सेजल सिंह व दीप्ति पांडेय ने भी अच्छे अंक पाकर गौरव बढ़ाया। प्रबंधक पुष्पिंदर सिंह ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
वहीं सरेनी में विवेकानंद चिल्ड्रेन एकेडमी भोजपुर में छात्रा वसु सिंह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया। आदित्य को 93 प्रतिशत अंक मिले। अदिति शुक्ला, पलक सिंह, श्रेया सिंह, अदीना तब्बसुम, अर्पित कुमार, आर्यन, देवेंद्र प्रजापति, आयुषी मिश्रा, खुशी त्रिवेदी, तमन्ना सिंह तथा विशाल सिंह ने भी अच्छे अंकों से परीक्षा पास की। प्रधानाचार्य भास्कर प्रताप सिंह, कृष्ण गोपाल, पारस तिवारी व संतोष शुक्ला आदि ने बच्चों को बधाई दी।