रायबरेली में महिला जिला अस्पताल में नर्सेज-डे पर केक काटती सीएमएस व साथ में राजकीय नर्सेज संघ क
रायबरेली। जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को नर्सेज-डे मनाया गया। राजकीय नर्सिंग संघ की ओर से हुए कार्यक्रम में विश्व की पहली नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल को नर्सिंग ऑफिसर्स ने याद किया। केक काटकर और कैंडल जलाकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर सीएमएस डॉ. निर्मला साहू ने नर्सों को केक खिलाकर नर्सेज संघ की बधाई दी।
नर्सेज संघ की अध्यक्ष शशिबाला सिंह ने फ्लोरेंस नाइटिंगल का जन्म 12 मई 1820 में हुआ था। क्रीमिया के युद्ध में घायलों का इलाज उन्होंने रात में लैंप की रोशनी में किया था। उनकी सेवा को देखते हुए उनका एक नाम लेडी विद द लैंप पड़ा। कार्यक्रम में हॉस्पिटल मैनेजर मृणालिनी शुक्ला, नर्सिंग संघ की जिलामंत्री सरोजनी तिवारी, सिस्टर रामलक्ष्मी, सिस्टर आशा वर्मा, अर्चना वर्मा, नीतू द्विवेदी, सुमन सिंह, निरुपम विक्टर, रंजना यादव, सुजाता, सीटू, आकृति, सोनू, तैयबा, रिंकी द्विवेदी, पूजा यादव, रिंकी देवी, बबली आदि मौजूद रहीं।