फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मालगाड़ी से साइकिल टकराने की जांच शुरू

Wed, 13 May 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार। मालगाड़ी से साइकिल टकराने के मामले में जांच शुरू हो गई है। आरपीएफ ने मंगलवार को कुचरिया गांव के लोगों से साइकिल मालिक के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

रायबरेली-ऊंचाहार रेलखंड पर दरियापुर और लक्ष्मणपुर स्टेशन के बीच कुचरिया गांव के पास क्रॉसिंग संख्या 19 सी से करीब 100 मीटर दूर ट्रैक पर रविवार रात रायबरेली से प्रयागराज की ओर जा रही मालगाड़ी से ट्रैक पर पड़ी साइकिल से टकरा गई थी। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोकी लेकिन मालगाड़ी की चपेट में आने से साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई थी। घटना को लेकर किसी साजिश की भी आशंका जताई गई थी। आरपीएफ ने अज्ञात साइकिल सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरपीएफ प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें